एमपी विधानसभा चुनाव 2023 : 16 और 17 नवंबर को निर्वाचन शिकायतों के निराकरण के लिये दल गठित, आकस्मिक सेवाओं के लिये तैनात रहेंगे एयर एम्बुलेंस और हेलिकॉप्टर

MP Election 2023

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं, दो दिन बाद 17 नवंबर को पूरे प्रदेश में एक चरण में ही वोटिंग होगी, कल 16 नवंबर सुबह से मतदान दल मतदान सामग्री लेकर अपने अपने निर्वाचन केन्द्रों के लिए रवाना हो जायेंगे, मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेस कर तैयारियों की समीक्षा की, निर्वाचन कार्यालय ने 16 और 17 नवंबर के लिए कुछ विशेष इंतजाम किये हैं जिससे चुनावों में किसी भी तरह की परेशानी मतदाता को ना हो।

निर्वाचन शिकायतों के निराकरण के लिये दल गठित

16 एवं 17 नवंबर को मतदान की तैयारियों और मतदान प्रक्रिया के दौरान आने वाली कठिनाईयों/शिकायतों के निराकरण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में 4 दलों का गठन किया गया है। नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों के लिये संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री (मोबाइल नंबर 9425859477 एवं 7898290344), उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती निमिषा जायसवाल (मोबाइल नंबर 9425661873) एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। इंदौर एवं उज्जैन संभाग के लिये संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह (मोबाइल नंबर 9009432792), उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश यादव (मोबाइल नंबर 9425104123) एवं अन्य सहायक अधिकारी कर्मचारी तैनात रहेंगे।

ग्वालियर, भोपाल एवं चम्बल संभाग के लिये संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे (मोबाइल नंबर 9425064030), उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रंजना देवड़ा (मोबाइल नंबर 9424050301) एवं अन्य सहायक अधिकारी/कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। सागर, शहडोल एवं रीवा संभाग के लिये संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान (मोबाइल नंबर 9977385800), उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सुरभि तिवारी (मोबाइल नंबर 8889609355) एवं अन्य सहायक अधिकारी/कर्मचारी तैनात रहेंगे।

एयर एम्बुलेंस और हेलिकॉप्टर आकस्मिक सेवाओं के लिये तैनात रहेंगे

विधानसभा निर्वाचन के दौरान कोई परेशानी ना आये इसके लिए एक एयर एम्बुलेंस और 2 हेलिकॉप्टर 16 एवं 17 नवंबर  को आकस्मिक सेवाओं के लिये तैनात रहेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि एक एयर एम्बुलेंस मतदान दिवस से पहले 16 नवंबर को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक गोंदिया (महाराष्ट्र) में तथा इसके पश्चात गोंदिया से रवाना होकर 17 नवंबर मतदान सम्पन्न होने तक जबलपुर में उपलब्ध रहेंगी। इसके बाद यह एयर एम्बुलेंस गोंदिया के लिये रवाना हो जायेगी। इसी प्रकार एक हेलिकॉप्टर 16 एवं 17 नवंबर को मतदान सम्पन्न होने तक बालाघाट में रखा जाएगा एवं एक अन्य हेलिकॉप्टर भोपाल में पूरे समय उपलब्ध रहेगा। एयर एम्बुलेंस और हेलिकॉप्टर का उपयोग आवश्यकता होने पर किसी भी प्रकार की आकस्मिक सेवाओं के लिये किया जाएगा। विमानन संचालनालय ने कलेक्टर बालाघाट, जबलपुर, भोपाल एवं एयरपोर्ट डायरेक्टर गोंदिया को इस संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएँ करने के लिये निर्देशित किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews