एमपी निर्वाचन आयोग ने किया नवाचार, मतदाता सीईओ एमपी के व्हाट्सएप चैटबॉट से ले सकते हैं चुनाव से जुडी जानकारी

mp election 2023

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा, निर्वाचन आयोग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है वोटर लिस्ट से लेकर ईवीएम मशीन तक सब तैयार है, मतदाता को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिससे वे अधिक से अधिक मतदान करें, इस बीच मप्र निर्वाचन आयोग ने आज शनिवार को चैटबॉट लांच किया है जिसपर कोई भी मतदाता उससे जुडी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

मतदाताओं के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट की सुविधा 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश अनुपम राजन द्वारा प्रदेश के मतदाताओं की सुविधा के लिए सीईओ एमपी के नाम से व्हाट्एप चैटबॉट लांच किया गया है। अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश के मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से मिल सके, इसके लिए मतदाताओं को व्हाट्सएप चैटबॉट की सुविधा प्रदान की गई है।

व्हाट्सएप चैटबॉट व्हाट्सएप चैटबॉट ceomadhyapradesh.nic.in पर उपलब्ध

उन्होंने बताया कि इस नवाचार के तहत चैटबॉट के माध्यम से बातचीत कर मतदाता निर्वाचन से संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे मतदाता सूची में नाम दर्ज है या नहीं, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के तरीके, उसमें लगने वाले दस्तावेज आादि निर्वाचन से जुड़ी महत्वूपर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में 24 घंटे उपलब्ध है,व्हाट्सएप चैटबॉट व्हाट्सएप चैटबॉट ceomadhyapradesh.nic.in पर उपलब्ध है। नागरिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से व्हाट्सएप चैटबॉट से जुड़ सकते हैं।

क्यूआर कोड के माध्यम से व्हाट्सएप चैटबॉट से जुड़ सकते हैं 

व्हाट्सएप चैटबॉट से वेबसाइट के साथ ही मतदाता क्यूआर कोड के माध्यम से भी सीईओ एमपी के व्हाट्सएप चैटबॉट से आसानी से जुड़ सकते हैं। इसके लिए मतदाताओं को क्यूआर कोड स्कैन कर लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही सीईओ एमपी के नाम से वैरीफाइड व्हाट्सएप पेज ओपन होगा। क्यूआर कोड भी ceomadhyapradesh.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews