MP Elections 2023: अब कांग्रेस ने पाकिस्तान से कॉपी गाने को लेकर किया BJP पर हमला, मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने गृह मंत्री से पूछा सवाल

MP Elections 2023: अब कांग्रेस ने पाकिस्तान से कॉपी गाने को लेकर किया BJP पर हमला, मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने गृह मंत्री से पूछा सवाल

MP Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी के गृह मंत्री और मीडिया प्रभारी द्वारा कांग्रेस के थीम सॉन्ग पर किए गए वार का अब कांग्रेस ने जवाब दिया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने इस बात को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से सवाल  पूछा है।

क्या था मामला

दरअसल आज सुबह ही बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस के थीम सॉन्ग को पाकिस्तान के थीम सॉन्ग की कॉपी बताया था और इस कॉपी को कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम बताया था। साथ ही गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी इस बात को लेकर 2018 के चुनाव और 2023 के चुनाव का हवाला देते हुए कांग्रेस पर चुटकी ली थी।

बबेले का नरोत्तम से सवाल

लेकिन अब इन सभी बातों के जवाब में कांग्रेस के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने अपने ट्विटर के माध्यम से दो गाने का वीडियो जारी कर बीजेपी और गृहमंत्री से सवाल किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि जिस गाने को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किया था वह गाना पाकिस्तान के इमरान खान का ही गाना है। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी पर चोरी का आरोप भी लगाया है। बबेले ने अपने ट्वीट में लिखा “भाजपा का एक ही मंत्र है चोरी और सीनाज़ोरी। पाकिस्तान के इमरान ख़ान का गाना हरियाणा की भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कॉपी किया है। फ़िल्म विशेषज्ञ नरोत्तम मिश्रा जी दोनों गाने सुनो और बताओ इतनी पाकिस्तान परस्ती कहाँ से लाते हो।”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews