
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अर्नब से मध्य प्रदेश के मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। गुरुवार को कई जिलों में दिन में बादल छाए रहे और शाम को बारिश हुई। आज, शुक्रवार को भी 33 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।
फिलहाल 2 नवंबर तक मौसम यूही रहने वाला है। बीते दिन भोपाल, सागर, सिंगरौली, पांढुर्णा, मैहर, दमोह, सीहोर और नर्मदापुरम सहित कई जिलों में बारिश हुई। पचमढ़ी और नौगांव में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। अमरकंटक, खरगोन और दमोह और धार में पारा 16-17 डिग्री के बीच रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक,चक्रवाती तूफान “अर्नब” उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे उत्तर-पश्चिम ओडिशा के ऊपर एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।, इसके असर से 30 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से बादल-बारिश की स्थिति बनी रहेगी। 31 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी अंचल में असर देखने को मिलेगा। 3-4 नवंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। हालांकि तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की स्थिति 2 नवंबर तक बनी रह सकती है।
शुक्रवार को 33 जिलों में बारिश के आसार
राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
भोपाल, रायसेन, सीहोर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं, बारिश की संभावना कम है।
31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इन जिलों में भी बारिश के आसार
- 31 अक्टूबर, शनिवार: नर्मदापुरम, बैतूल, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्णा
- 1 नवंबर, रविवार: सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी
- 2 नवंबर, सोमवार: सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम
इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 जून से 3 अक्टूबर 2026 यानि 100 दिन मध्य प्रदेश में सक्रिय रहा। प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा 37.3 इंच है लेकिन इस अवधि में 35.8 इंच (95.9%) बारिश हुई। इन आंकड़ों के हिसाब से इस साल प्रदेश में करीब 4% यानि 1.5 इंच बारिश कम हुई। प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो गया लेकिन 30 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। पूर्वी हिस्से में 4% ज्यादा पानी गिरा, लेकिन पश्चिमी हिस्से में औसत से 12% कम बारिश हुई।


