भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब टिकट के लिए काउंटर पर जाना जरूरी नहीं, TVM मशीन से भी मिलेगी यह सुविधा

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भोपाल और इंदौर में टिकट लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नई सुविधा शुरू की है। अब यात्रियों के पास टिकट खरीदने के तीन तरीके होंगे। वे मोबाइल ऐप से डिजिटल टिकट बुक कर सकते हैं स्टेशन के टिकट काउंटर पर जा सकते हैं या फिर TVM मशीन से खुद टिकट ले सकते हैं।
भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब टिकट के लिए काउंटर पर जाना जरूरी नहीं, TVM मशीन से भी मिलेगी यह सुविधा

भोपाल और इंदौर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज यानी 30 अक्टूबर से टिकट लेने का नया विकल्प शुरू हो गया है। दरअसल अब स्टेशन पर टिकट काउंटर की लाइन में लगने के बजाय यात्री टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) से खुद टिकट खरीद सकेंगे। दोनों शहरों के मेट्रो स्टेशनों पर दो-दो मशीनें लगाई गई हैं। इनमें UPI, QR कोड और ई-वॉलेट से पेमेंट की सुविधा भी मिलेगी। दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए मशीन में ब्रेल लिपि का विकल्प रखा गया है।

वहीं अब यात्रियों के पास टिकट खरीदने के तीन तरीके होंगे। वे मोबाइल ऐप से डिजिटल टिकट बुक कर सकते हैं, स्टेशन के टिकट काउंटर पर जा सकते हैं या फिर TVM मशीन से खुद टिकट ले सकते हैं। शुरुआत में मेट्रो कर्मचारी मशीनों के पास मौजूद रहेंगे ताकि पहली बार इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को प्रक्रिया समझने में परेशानी न हो।

जानिए भोपाल-इंदौर मेट्रो में टिकट वेंडिंग मशीन से कैसे मिलेगा टिकट?

दरअसल मेट्रो स्टेशन पर लगी TVM मशीन के जरिए यात्री खुद टिकट खरीद सकेंगे। यह मशीन रेलवे स्टेशनों पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन की तरह काम करेगी। यात्री मशीन पर उपलब्ध विकल्पों के जरिए अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी चुनेंगे और भुगतान करके टिकट प्राप्त कर सकेंगे। मेट्रो कॉर्पोरेशन का दावा है कि इस पूरी प्रक्रिया में करीब 30 सेकंड लगेंगे। भोपाल और इंदौर के मेट्रो स्टेशनों पर दो-दो TVM मशीनें लगाई गई हैं। भोपाल में छह स्टेशनों पर कुल 12 मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। शुरुआत में कर्मचारियों की तैनाती इसलिए की जाएगी, ताकि यात्रियों को मशीन चलाने, टिकट का विकल्प चुनने और पेमेंट करने में मदद मिल सके। मशीनों में UPI, QR कोड और ई-वॉलेट जैसे कैशलेस भुगतान के विकल्प भी दिए गए हैं। इससे यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए नकद पैसे रखने की जरूरत नहीं होगी।

मेट्रो टिकट बुकिंग के अब तीन विकल्प

वहीं भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब टिकट लेने के लिए तीन विकल्प उपलब्ध हैं। पहला विकल्प MPMRCL मोबाइल ऐप है, जिसके जरिए यात्री डिजिटल टिकट बुक कर सकते हैं। दूसरा विकल्प स्टेशन पर मौजूद टिकट काउंटर है, जहां से पहले की तरह टिकट लिया जा सकेगा। तीसरा विकल्प अब TVM मशीन का होगा, जिससे यात्री बिना काउंटर पर जाए टिकट खरीद सकेंगे। वहीं डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था में UPI, QR कोड और ई-वॉलेट के जरिए पेमेंट किया जा सकता है। यानी यात्रियों को अपनी सुविधा के हिसाब से टिकट लेने का तरीका चुनने की आजादी मिलेगी। मशीन में दृष्टिबाधित दिव्यांग यात्रियों के लिए ब्रेल लिपि का प्रावधान भी किया गया है। इसका मकसद उन्हें टिकट लेने की प्रक्रिया में ज्यादा आसानी देना है। शुरुआत में कर्मचारियों की मदद मिलने से यात्रियों को नई व्यवस्था समझने में भी सहूलियत होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews