IPS Transfer: 2009 बैच के आईपीएस प्रशांत खरे बने टीकमगढ़ एसपी

IPS Transfer: 2009 बैच के आईपीएस प्रशांत खरे बने टीकमगढ़ एसपी

भोपाल| मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है| राज्य शासन ने एक बार फिर आईपीएस अधिकारी का तबादला किया है| 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत खरे को टीकमगढ़ जिले का एसपी बनाया गया है| प्रशांत खरे सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ हैं|

पिछले दिनों सरकार ने कई जिलों के एसपी के तबादले किये थे| उनमे टीकमगढ़ एसपी अनुराग सुजानिया भी शामिल थे| उन्हें मुरैना जिले का एसपी बनाया गया| इस सर्जरी के बाद से ही टीकमगढ़ में एसपी का अतिरिक्त प्रभार एएसपी के पास था| मंगलवार को गृह विभाग ने आदेश जारी कर प्रशांत खरे को टीकमगढ़ जिले का नया एसपी बनाया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews