मध्य प्रदेश: मोहन कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, चना-मसूर खरीदी की एमएसपी पर चर्चा संभव

MP Cabinet Meeting Today: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में किसानों को भी सौगात मिलने की उम्मीद है।
Dr. Mohan Yadav Chief Minister

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार (7 अप्रैल 2026) को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई हैं। इस बैठक में प्रदेश के विकास से लेकर आमजन के हित में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसके अलावा बैठक में वित्त प्रशिक्षण संस्थान को मंजूरी देने के साथ सिंचाई परियोजना और गेहूं, चना व मसूर खरीदी पर चर्चा की जा सकती है।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

  • राजधानी भोपाल में फाइनेंस प्रशिक्षण शोध संस्थान’ शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। संस्थान की जिम्मेदारी वित्तीय मामलों के विशेषज्ञों को सौंपी जा सकती है। यह संस्थान अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान के सहयोग से काम करेगा।
  • किसानों के हित में चना और मसूर की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी का प्रस्ताव बैठक में आ सकता है ।
  • गेहूं खरीदी की रणनीति और संभागवार खरीदी केंद्रों की तैयारियों पर भी चर्चा की जा सकती है । बता दें कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल 2026 से तथा शेष संभागों में 15 अप्रैल 2026 से गेहूं उपार्जन प्रारंभ किया जाएगा। पहले चरण के लिए आज यानि 7 अप्रैल से पंजीकृत किसानों की स्लॉट बुकिंग प्रारंभ होगी।
  • मंदसौर जिले की कातन सिंचाई परियोजना के प्रस्ताव को स्वीकृति दी जा सकती है। इस परियोजना के लागू होने से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं में सुधार होगा और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

  • मंगलवार सुबह 10:45 बजे मंत्रालय पहुंचने के बाद 11 बजे कैबिनेट बैठक लेंगे।
  • इसके बाद 12:30 बजे सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मंत्री स्तरीय बैठक करेंगे।
  • दोपहर 2:55 बजे वे विधानसभा पहुंचेंगे और 3 बजे नवगठित समितियों की संयुक्त बैठक में शामिल होंगे।
  • शाम 5 बजे लोकभवन में नवनियुक्त सूचना आयुक्तों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews