Mohan Cabinet Meeting: आज होगी मोहन कैबिनेट की बैठक, किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत, कवच योजना समेत कई प्रस्तावों पर मुहर संभव

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मोहन कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। संभावना है कि इसमें किसानों, युवाओं और आमजन के हित में कई अहम और बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
Mohan cabinet meeting

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार, 4 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इसमें विभिन्न विभागों के कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। साथ ही जनहित में कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां वे निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए कवच योजना का प्रस्ताव भी आ सकता है। इससे प्रदेश के 5 हजार डिफॉल्टर किसानों को राहत मिलेगी। योजना के तहत डिफाल्टर किसानों का बकाया कुछ हिस्सा अपेेक्स बैंकऔर कुछ हिस्सा राज्य सरकार देगी। इसके अलावा कैबिनेट में राज्य सरकार की योजनाओं की निरंतरता और पेंशन से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार हो सकता है।

मध्य प्रदेश में यात्री बसों के किराये में 20 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि को लेकर भी चर्चा हो सकती है। वर्तमान में किराया सवा रुपये प्रति किलोमीटर की दर से निर्धारित है, जिसे बढ़ाकर डेढ़ से पौने 2 रुपये प्रति किलोमीटर तक करने की तैयारी है। इसको लेकर सोमवार को मंत्रालय में परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के साथ एक बैठक हो चुकी है। पिछले कैबिनेट बैठक में 4 नए फास्टट्रैक कोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई थी। MSP पर किसानों को बोनस भुगतान योजना को भी हरी झंड़ी दी गई थी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

  • सुबह 9:45 बजे समत्व भवन में एडीजी इंटेलिजेंस तथा आयुक्त जनसंपर्क के साथ नियमित प्रशासनिक ब्रीफिंग करेंगे।
  • इसके बाद आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी पहुंचेंगे। यहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला “उभरते ज्ञान क्षेत्र, उन्नत पाठ्यक्रम : दृष्टि, दिशा एवं क्रियान्वयन” में वे शामिल होंगे।
  • कार्यशाला समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय (वल्लभ भवन) पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:20 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग आयोजित होगी, जिसके बाद दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू होगी।
  • दोपहर करीब 1:45 बजे वे मंत्रालय से स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे और वहां से विशेष विमान से दोपहर लगभग 3:30 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। इसके बाद कार से लोअर परेल स्थित द सेंट रेगिस होटल पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों और निर्धारित बैठकों में भाग लेंगे।
  • शाम करीब 6:30 बजे दोबारा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विशेष विमान से रात लगभग 8:05 बजे भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद स्टेट हैंगर से वे सीधे अपने सरकारी निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews