Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, पढ़ें खबर

Mohan Cabinet Meeting: मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इसमें कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। इसके अलावा प्रदेश के हित में बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं।
Mohan cabinet meeting

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शाम 5 बजे (17 मार्च 2026) मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई हैं। इस बैठक में प्रदेश के विकास से लेकर आमजन के हित में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए)  में बढ़ोतरी और नई योजनाओं के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी सकती है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने होली पर डीए बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन अभी औपचारिक स्वीकृति मिलना बाकी है।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी?

  • ​कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी की वृद्धि के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग सकती है। ​इस फैसले के बाद प्रदेश के कर्मचारियों का डीए केंद्र के समान 58 फीसदी हो जाएगा। वर्तमान में प्रदेश कर्मचारियों को 55 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है।
  • ​केरल में स्थित मध्य प्रदेश की 224.31 हेक्टेयर भूमि को लेकर प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। इसके तहत उचित मुआवजा लेकर इस भूमि को केरल सरकार को सौंपने पर विचार किया जा सकता है। वायनाड के सुल्तान बाथरी में स्थित बीनाची एस्टेट की कुल 224.31 हेक्टेयर भूमि मध्य प्रदेश की परिसंपत्ति है।
  • ​ केंद्र द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक सोयाबीन की खरीदी पर राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य (MSP) के भुगतान को लेकर चर्चा हो सकती है। किसानों को 3 दिन के भीतर भुगतान करने की प्रक्रिया को लेकर भी प्रस्ताव आ सकता है।
  • गेहूं पर 40 रुपये प्रति क्विंटल और उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा के अनुमोदन का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। कृषि और प्रदेश के विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जा सकती है।

बता दें कि मुख्यमंत्री आज उज्जैन प्रवास पर हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:15 बजे उज्जैन से भोपाल वापस आएंगे। शाम 4:35 बजे मंत्रालय जाएंगे। यहां शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद रात 8 ‘बिम्सटेक युवा सांस्कृतिक विरासत एवं सतत विकास’ गहन अध्ययन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews