MP में 23-24 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आज पन्ना-सागर समेत 16 जिलों में हैवी रेन अलर्ट, जानें इंदौर-भोपाल में कैसा रहेगा मौसम

MP Weather : आज मध्यप्रदेश के 16 जिलों में भारी से अति भारी और 44 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 23-24 अगस्त तक मानसून के सक्रिय रहने और अच्छी बारिश की उम्मीद है। 1 जून से अब तक करीब 583.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जबकी 663.7 मिलीमीटर होनी चाहिए थी।
mp_weather

जैसे-जैसे अगस्त का महीना आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार भी तेज होती जा रही है। इसका ज्यादा असर पूर्वी हिस्से में देखने को मिल रहा है। पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। जलस्तर बढ़ने से जबलपुर के बरगी डैम के 9 गेट खोल दिए गए हैं। उमरिया के जोहिला बांध के 3 गेट खोलकर भी पानी छोड़ा जा रहा है।

चित्रकूट की गुप्त गोदावरी से लगातार पानी बहने के चलते दोनों गुफाएं बंद कर पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। डिंडोरी के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। गुरुवार को 16 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। अवदाब और मानसून ट्रफ लाइन के प्रभाव से फिलहाल 20 से 24 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मध्य और पश्चिमी हिस्से में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के प्रबल संकेत हैं।

गुरुवार को एमपी में 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • अति भारी वर्षा: पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़
  • भारी वर्षा: विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, दतिया, भिंड, सतना, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, निवाड़ी, मैहर

इंदौर-भोपाल में हल्की बारिश

भोपाल, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शाहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

MP में अब भी 12% कम बारिश, अबतक 583.4 मिलीमीटर पानी गिरा

  • मध्य प्रदेश में 1 जून से 19 अगस्त 2026 के बीच सामान्य से करीब 12 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
  • प्रदेश में अब तक करीब 23 इंच (583.4 मिलीमीटर) बारिश हुई है जबकी 26.1 इंच ( 663.7 मिलीमीटर) बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 3.1 इंच पानी कम गिरा है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 14% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 10% कम पानी गिरा है।
  • जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग की स्थिति बेहद कमजोर बनी हुई है।
  • 39 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है, सिर्फ प्रदेश के अनूपपुर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ जिलों में ही सामान्य से अधिक पानी गिरा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews