MP News : AICC ने इस जिले के अध्यक्ष की नियुक्ति को किया होल्ड

MP News : AICC ने इस जिले के अध्यक्ष की नियुक्ति को किया होल्ड

MP News : विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MP Congress, PCC)  अपनी जिला कमेटियों को मजबूत कर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रही है, इसी क्रम में पार्टी ने पिछले दिनों अपनी जम्बो कार्यकारिणी घोषित की थी लेकिन इसी बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी को तगड़ा झटका दिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज 7 फरवरी 2023 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ के नाम एक पत्र जरी किया, मध्य प्रदेश के प्रभारी पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि ” हाल ही में घोषित किये गए खंडवा शहर और खंडवा ग्रामीण जिला अध्यक्ष के खिलाफ AICC को बहुत शिकायतें मिली हैं।

इसलिए खंडवा शहर और खंडवा ग्रामीण जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से तब तक होल्ड किया जाता है जब तक इनकी जांच नहीं हो जाती, इन दोनों जिलों की जांच के लिए पार्टी की तरफ से AICC सचिव कुलदीप इन्दोरिया को नियुक्त किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews