MP News : जनसंपर्क विभाग में नियुक्तियां राज्य शासन ने पीएससी से चयनित 9 अभ्यर्थियों को बनाया सहायक संचालक

Appointments

MP News :  एमपी शासन ने आज मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2019 के माध्यम से सिलेक्ट हुए 9 अभ्यर्थियों को जनसंपर्क विभाग में नियुक्ति प्रदान की है, जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में 9 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं जिन्हें सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

पीएससी चयनित 9 अभ्यर्थी सहायक संचालक जनसंपर्क पदस्थ 

जनसंपर्क विभाग ने जिन्हें सहायक संचालक बनाया हैं उनमें दो सामान्य वर्ग के, तीन ओबीसी वर्ग के, तीन एससी वर्ग के और एक ईडब्ल्यूएस वर्ग से हैं, शासन ने निहारिका मीना को दतिया, हिमांशी बजाज को छतरपुर, जूही श्रीवास्तव को खंडवा, शिवेंद्र गुर्जर को डिंडौरी,हर्षवर्धन गुप्ता को अलीराजपुर, जिनेंद्रिय सगोरिया को झाबुआ, प्रियंका रानी को बड़वानी, मोनिका माहौर को मुरैना और सोनिया परिहार को गुना जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ किया है।

आदेश में कहा गया है कि चयनित उम्मीदवारों की वरिष्ठता लोक सेवा आयोग की मुख्य चयन सूची के अनुसार रहेगी, इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की दिनांक से दो वर्ष के लिए परिवीक्षा पर रहेगी, इस अवधि में इन्हें विभागीय परीक्षा पास करना  आवश्यक है, जनसंपर्क विभाग ने नियुक्ति आदेश में नियमों की विस्तृत जानकारी भी दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews