MP News : 15 सितंबर से खुलेंगे कॉलेज, आदेश जारी, वैक्सीन का एक डोज़ लेना अनिवार्य

MP College

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में 15 सितंबर से कॉलेज (MP College) को खोला जाएगा। इसे लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। उच्च शिक्षा मंत्री (higher education minister) मोहन यादव (mohan yadav) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कॉलेज आने के लिए विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन का कम से कम एक डोज़ लगवाना अनिवार्य होगा।

यहां देखें आदेश-  https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2021/09/mpbreaking22965815.pdf

सड़कों के गड्ढों पर कलेक्टर सख्त, अपर आयुक्त ने भरा 5 लाख का बॉण्ड

दरअसल उच्च शिक्षा विभाग (higher education department) की तरफ से निकाले गए आदेश में कहा गया है कि एमपी कॉलेज में एंट्री के लिए वैक्सीनेशन के कम से कम एक dose आवश्यक है। छात्रों को कॉलेज के एंट्री गेट पर वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। जिन छात्रों का वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं होगा उन्हें कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा बता दे कि डेढ़ साल के बाद मध्य प्रदेश में कॉलेजों को खोला जा रहा है। मध्य प्रदेश के कॉलेजों में 50 फीसद क्षमता के साथ कक्षाएं संचालित की जाएगी। वहीं छात्रों के अलावा मध्यप्रदेश में कॉलेजों के सभी स्टाफ को भी वैक्सीनेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही कॉलेज में एंट्री दी जाएगी। कॉलेज में प्रोफेसरों को कॉलेज खुलने से पूर्व वैक्सीनेशन पूरे करने के निर्देश दिए हैं।

https://vimeo.com/601182007

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews