सड़कों के गड्ढों पर कलेक्टर सख्त, अपर आयुक्त ने भरा 5 लाख का बॉण्ड

सड़कों के गड्ढों पर कलेक्टर सख्त, अपर आयुक्त ने भरा 5 लाख का बॉण्ड

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर अब ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भी तेवर कड़े कर लिए हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सड़कों के गड्ढों पर सवाल जवाब किये। कलेक्टर का सख्त रुख देखकर बैठक में मौजूद नगर निगम के अपर आयुक्त ने 5 लाख रुपये का बॉण्ड भरा और भरोसा दिलाया कि सड़कों के गड्ढे भर दिये जायेंगे। कलेक्टर ने अपर आयुक्त को निर्देश दिये कि वे गड्ढे भरवाएं और रोज प्रोग्रेस रिपोर्ट दे।

BJP विधायक की आर पार, अलग राज्य के लिए ट्विटर पर वार

शहर की सड़कों पर गड्ढे, टूटे चेंबर व पोल आदि की वजह से यातायात में आ रही बाधा पर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों के प्रति सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने गुरुवार को यातायात प्रबन्धन को लेकर हुई बैठक में कहा शहर की सड़कों के गड्ढों की वजह से लोगों को हो रही परेशानी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बैठक में मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को उन्होंने कड़ी फटकार लगाई।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का सख्त रुख देखते हुए बैठक में मौजूद नगर निगम के अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने कलेक्टर न्यायालय में धारा-151 के तहत 5 लाख रुपये का बॉण्ड भरकर सड़कों के गड्ढे भरने का भरोसा जिला प्रशासन को दिलाया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि बॉण्ड की शर्तों के तहत अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव को हर दिन सड़कों के गड्ढे भरने संबंधी प्रोग्रेस रिपोर्ट कलेक्टर न्यायालय को बतानी होगी। यदि इस काम में प्रोग्रेस नहीं आई तो बॉण्ड में निर्धारित राशि वसूल कर धारा-151 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews