MP News : कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इन नेताओं को संभागीय प्रवक्ता नियुक्त किया

MP News : कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इन नेताओं को संभागीय प्रवक्ता नियुक्त किया

Congress declared divisional spokesperson : कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दल मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गए हैं, पार्टियां अपने संगठनों को विस्तार दे रही हैं, इसी क्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज संभागीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किये ।

मध्य प्रदेश कांग्रेस (MP Congress) के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने आज एक पत्र जारी कर 10 नेताओं को संभागीय प्रवक्ता पद पर नियुक्ति की है। उन्होंने लिखा है कि ये नियुक्तियां  पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal Nath)के  निर्देश पर की जा रही है। इस आदेश में इंदौर से तीन ग्वालियर , भोपाल, जबलपुर से दो- दो और रीवा से एक कांग्रेस नेता का नाम शामिल है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews