MP News : गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन पर अब DEO ले सकेंगे फैसला, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

आदेश में कहा गया है कि परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर ही होंगी ये आदेश आज से प्रभावी होगा और 15 जून तक प्रभावी रहेगा, इसका पालन किया जाये।
school news

MP News : मध्य प्रदेश के सभी जिले इन दिनों तप रहे हैं, तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है, भले ही नौतपा ख़त्म हो गया है लेकिन कई जगह बादलों के चलते उमसभरी गर्मी भी परेशान करने लगी है ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के हिसाब से स्कूल संचालन का फैसला ले सकते हैं।

मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चे अभी गर्मियों की छुट्टियाँ मना रहे हैं लेकिन टीचर्स के लिए स्कूल खुल गए हैं,  सप्लीमेंट्री परीक्षाएं भी शुरू हो गई है इसलिए टीचर्स का स्कूल पहुंचना अनिवार्य है, ऐसे में गर्मी बहुत परेशानी पैदा कर रही है, माहौल को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आज एक नया आदेश जारी किया है।

DEO ले सकेंगे स्कूल के समय परिवर्तन का फैसला 

स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह ने आदेश जारी किया है कि तेज गर्मी को देखते हुए अब जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल के संचालन का समय निर्धारित कर सकते हैं अभी समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक है जिसे जिले की स्थिति के हिसाब से बदला जा सकता है लेकिन स्कूल संचालन की कुल अवधि कम नहीं होगी।

15 जून तक के लिए प्रभावी होगा आदेश  

आदेश में कहा गया है कि परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर ही होंगी ये आदेश आज से प्रभावी होगा और 15 जून तक प्रभावी रहेगा, इसका पालन किया जाये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews