MP News : 2 मई से 11 मई तक प्रदेश में मनेगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बनी रूपरेखा

MP News : 2 मई से 11 मई तक प्रदेश में मनेगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बनी रूपरेखा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लाड़ली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)  के दिल के बहुत करीब है, योजना की सफलता को देखते हुए सीएम शिवराज ने इसका दायरा बढ़ाया है अब इसका दूसरा चरण शुरू होगा जिसके तहत पुरे प्रदेश में 2 मई 2022 से 11 मई 2022 तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जायेगा। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव (Ladli Laxmi festival) की तैयारियों को लेकर आज गुरुवार को मंत्रियों ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

मध्य प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत अब तक लगभग 43 लाख बेटियों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री योजना के दूसरे चरण की शुरूआत 2 मई से 11 मई तक ,  इस दौरान लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जायेगा। उत्सव के आयोजन की रणनीति एवं रूपरेखा तैयार करने के लिए गुरुवार को मंत्रालय में खेल, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर (Usha Thakur) की उपस्थिति में मंत्री समूह समिति की बैठक हुई।

ये भी पढ़ें – MP News : मध्य प्रदेश की नई उपलब्धि, “टाइगर स्टेट” के बाद अब ये दर्जा

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने योजना के महत्व की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुँचाने, होर्डिंग्स और पंचायत भवनों पर डिजिटल वॉल पेंटिंग कराने का सुझाव भी दिया। संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अपराजिता कार्यक्रम में किशोरियों को लाठी चलाने और तलवार बाजी का प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश में प्रारंभ होगी ग्रामीण परिवहन सेवाः गोविंद सिंह राजपूत

अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास अशोक शाह ने बताया कि लाड़ली उत्सव के दौरान सृजनात्मक स्पर्धाओं, देशी खेलों की प्रतियोगिता, किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण आदि कार्यक्रम किये जायेंगे। बैठक में संचालक महिला बाल विकास राम राव भोंसले और उप सचिव महिला-बाल विकास अजय कटसेरिया भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें – MP HighCourt ने आरक्षण मामले में विधि और सामान्य प्रशासन विभाग पर जाहिर की नाराजगी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews