MP News : मोहन यादव सरकार ने IFS अधिकारियों को किया पदोन्नत, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

MP IFS Promotion

MP IFS Promotion : मध्य प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद आज शुक्रवार 29 दिसंबर को बड़ी पैमाने सीनियर अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी हुए,  शासन के गृह विभाग ने जहाँ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति दी वहीँ वन विभाग ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति देकर नए साल का तोहफा दिया है।

IFS अभय कुमार पाटिल राज्य वन बल प्रमुख बने  

राज्य शासन के वन विभाग ने आज पांच अलग अलग आदेश जारी किये जिसमें 1986 बैच, 1999 बैच, 2006 बैच, 2010 और 2011 बैच के IFS अधिकारियों को पदोन्नति दी है,  वन विभाग ने 1986 बैच के IFS अधिकारी अभय कुमार पाटिल (प्रधान मुख्य वन संरक्षक /प्रबंध संचालक मप्र राज्य वन विकास निगम भोपाल को 1 जनवरी 2024 से राज्य वन बल प्रमुख के रूप में वेतन मेट्रिक्स -17 (रुपये 225000) फिक्स में पदोन्नत किया है।

इस अधिकारी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया 

वन विभाग ने 1999 बैच के IFS उत्तम कुमार शर्मा (मुख्य वन संरक्षक/ क्षेत्र संचालक सिंह परियोजना माधव नेशनल पार्क शिवपुरी) को वर्तमान पद स्थापना स्थान पर वेतन मेट्रिक्स-15 (रुपये 182200 -224100) में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पर पदोन्नत किया है, पदोन्नति आदेश 1 जनवरी 2024 से प्रभावशील होगा ।

इन आईएफएस को भी मिला प्रमोशन का तोहफा  

शासन ने 2006 बैच के दो आईएफएस अधिकारियों  जे देवाप्रसाद और अशोक कुमार को वन संरक्षक से प्रमोट करते हुए मेट्रिक्स -14 (144200 -218200) के तहत मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया है वहीं  2011 बैच के 4 IFS अधिकारी श्रीमती मीना कुमारी , अनुराग कुमार, सुश्री संध्या और विजय सिंह को प्रवर श्रेणी वेतनमान देते हुए मेट्रिक्स-13 (रुपये 123100-215900) में पदोन्नत किया है और 2010 बैच के उप बवान संरक्षक अधिकारी रिपुदमन सिंह भदौरिया, रविन्द्रमणि त्रिपाठी, श्रीमती बासु कन्नोजिया और गौरव चौधरी को मेट्रिक्स 13 A (131100 – 216600) में वन संरक्षक पद पर पदोन्नत किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews