Hindi News

MP News : मात्र 5 रुपये में नवीन विद्युत कनेक्शन, उपभोक्ताओं की समस्या दूर करेंगे फीडर प्रबंधक एवं फीडर प्रभारी

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों की नियुक्ति का मुख्‍य उदेश्य उपभोक्‍ताओं को गुणवत्‍तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना है, ताकि किसी तरह का कोई व्‍यवधान नहीं आए।
MP News : मात्र 5 रुपये में नवीन विद्युत कनेक्शन, उपभोक्ताओं की समस्या दूर करेंगे फीडर प्रबंधक एवं फीडर प्रभारी

MP News : मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कार्य क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए कई फैसले ले रही है, कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्‍ताओं को अब मात्र 5 रुपये में नवीन घरेलू कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्या के निराकरण और उपभोक्‍ता सेवाओं के क्रियान्वयन के लिए फीडर प्रबंधक एवं फीडर प्रभारी नियुक्‍त कर दिए हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्‍ताओं को अब मात्र 5 रुपये में नवीन घरेलू कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराना शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले उपभोक्‍ताओं को अब केवल 5 रुपये में नवीन विद्युत कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराया जा रहा है। यह नया घरेलू कनेक्‍शन उन लोगों को मिलेगा जो मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के घरेलू फीडर से नियमानुसार कनेक्‍शन लेने की पात्रता रखते हैं।

सरल संयोजन पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन 

कंपनी ने बताया कि इसके लिए ग्रामीण नवीन कनेक्‍शन के लिए आवेदन सरल संयोजन पोर्टल के माध्‍यम से कर सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर जाकर New connection चुनें। इसके बाद Lt new connection टैब में सरल संयोजन को चुनें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी कर सकते हैं कॉल

इसके अलावा पोर्टल पर सीधे https://saralsanyojan.mpcz.in:8888/home पर जाकर भी 5 रुपये में नए कनेक्‍शन के लिए आवेदन किया जा सकता है। ग्रामीण उपभोक्‍ता इस कार्य के लिए वितरण केन्‍द्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं अथवा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल भी कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि उपभोक्‍ता चाहें तो नवीन कनेक्‍शन के लिए अपना आवेदन एम.पी. ऑनलाइन एवं कॉमन सर्विस सेंटर के माध्‍यम से भी कर सकते हैं।

समस्याओं का  निराकरण के लिए फीडर प्रबंधक एवं फीडर प्रभारी की नियुक्ति

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्य क्षेत्र में उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्‍वरित निराकरण करने के लिए फीडर प्रबंधक एवं फीडर प्रभारी की नियुक्ति की गई है। प्रबंध संचालक श्री क्ष्‍िातिज सिंघल ने बताया कि प्रत्येक 11 के.व्ही. फीडर/फीडर समूह के लिए फीडर प्रबंधक एवं फीडर प्रभारी की नियुक्ति करने से एक ओर जहां उपभोक्‍ताओं की समस्‍याओं का आसानी से निराकरण होगा वहीं दूसरी ओर कंपनी को अधिक राजस्‍व वसूली में सफलता मिलेगी। उन्‍होंने बताया कि साप्‍ताहिक बाजार के दिनों में भी फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों द्वारा उपभोक्‍ताओं की समस्‍याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा, साथ ही राजस्‍व वसूली भी की जा सकेगी। इससे उपभोक्‍ता सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों की ये रहेगी जिम्मेदारी 

फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों द्वारा जिन उपभोक्‍ता सेवाओं का क्रियान्‍वयन किया जाना है उनमें निर्धारित समय पर उपभोक्ताओं के मीटर की सही रीडिंग दर्ज करवाना, विद्युत बिल का वितरण सुनिश्चित करना तथा बिल की राशि निर्धारित समयावधि में जमा करवाना शामिल है। इसके अलावा अमीटरीकृत कनेक्शनों पर मीटर लगाना, बन्द /खराब/जले मीटरों को निर्धारित समयावधि में बदलना, नवीन कनेक्शन देना एवं अवैध कनेक्शनों को वैध कराना आदि शामिल हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews