MP News : पुलिस मुख्यालय ने 78 निरीक्षकों के प्रमोशन निरस्त किये, आदेश जारी, ये है कारण

पुलिस मुख्यालय ने अपने आदेश में कहा है कि जो लोकसेवक कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर काम कर रहे थे, प्रमोशन नहीं हो पाया था, वे अपना कार्य कार्यवाहक के पद पर करते रहेंगे।
Police Headquarters, Bhopal

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने एक आदेश जारी के पिछले दिनों पदोन्नत किये 78 उप निरीक्षक/ कार्यवाहक निरीक्षकों की पदोन्नति को निरस्त कर दिया है, ये अभी अधिकारी अपने पूर्ववत पद पर ही कार्य करेंगे, पुलिस महा निदेशक कैलाश मकवाणा के हस्ताक्षर से ये आदेश जारी किया गया है।

पीएचक्यू भोपाल ने अपने आदेश में कहा कि 13 जुलाई 2026 के आदेश के तहत जिन उप निरीक्षकों/ कार्यवाहक निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया था और अलग अलग जिलों में पदस्थ किया था उनका प्रमोशन अब निरस्त किया जाता है।

इस कारण निरस्त हुए प्रमोशन 

आदेश में बताया गया कि जिन उप निरीक्षकों/कार्यवाहक निरीक्षकों का प्रमोशन निरस्त किया गया है उसकी वजह ये है कि उनके विरुद्ध दंड प्रभावशील है अथवा उके विरुद्ध विभागीय जाँच लंबित है जिसकी वजह स एइकाई प्रमुख ने उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया और मुख्यालय को इसकी जानकारी दी जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल का आदेश 

MP News : पुलिस मुख्यालय ने 78 निरीक्षकों के प्रमोशन निरस्त किये, आदेश जारी, ये है कारण

MP News : पुलिस मुख्यालय ने 78 निरीक्षकों के प्रमोशन निरस्त किये, आदेश जारी, ये है कारण

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews