MP News : प्रदेशवासियों को 22 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी देगी शिवराज सरकार, पढ़ें पूरी खबर

MP News : प्रदेशवासियों को 22 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी देगी शिवराज सरकार, पढ़ें पूरी खबर

MP News : मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) प्रदेश की जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनायें चला रही है, सरकार का ऊर्जा विभाग अटल गृह ज्योति योजना (MP Atal Griha Jyoti Yojana) के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी दे रही है, सरकार की तरफ से कहा गया है कि इस साल इस योजना से लाभान्वित होने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ेगी इसके साथ ही सब्सिडी की राशि भी बढ़ेगी ।

88 लाख बिजली उपभोक्ता प्रतिमाह हो रहे लाभान्वित 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) ने बताया है कि पिछले वर्ष बिजली उपभोक्ताओं को 21 हजार 306 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई थी। इस वर्ष यह राशि 22 हजार करोड़ से अधिक होना अपेक्षित है। ऊर्जा मंत्री ने बताया है कि अटल गृह ज्योति योजना में घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली के उपयोग पर 654 रुपये  के स्थान पर मात्र 100 रुपये का बिल दिया जा रहा है। शेष राशि राज्य शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में दी जा रही है। योजना में लगभग 88 लाख बिजली उपभोक्ता प्रतिमाह लाभान्वित हो रहे हैं।

32 लाख 76 हजार कृषि उपभोक्ता हो रहे लाभान्वित

प्रदेश में 5 हॉर्स पॉवर तक के कृषि उपभोक्ताओं को 51 हजार 896 रुपये वार्षिक बिल के स्थान पर मात्र 3 हजार 750 रुपये का बिल दिया जा रहा है। यह कुल राशि का मात्र 7 प्रतिशत है। शेष राशि राज्य शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में कम्पनियों को दी जा रही है। इसी तरह अनुसूचित-जाति एवं अनुसूचित-जनजाति के एक हेक्टेयर तक की भूमि वाले एवं 5 हॉर्स पॉवर भार के कृषि उपभोक्ताओ को नि:शुल्क बिजली दी जा रही है। इस योजना में लगभग 9 लाख 34 हजार उपभोक्ता प्रतिमाह लाभान्वित हो रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews