MP में धान उपार्जन का नया रिकॉर्ड, पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 1 लाख 29 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी

मंत्री राजपूत ने कहा है कि धान विक्रय के लिए किसान 13 जनवरी तक स्लॉट बुक करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि निर्धारित समय पर स्लॉट बुक जरूर करा लें। धान की खरीदी 20 जनवरी 2026 तक की जायेगी।
MP Paddy Procurement

MP Paddy Procurement

मध्य प्रदेश में इस समय धान खरीदी की जा रही है, कड़ाकेदार सर्दी के बावजूद किसानों में बहुत उत्साह है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद धान खरीदी केन्द्रों पर मिल रही सुविधाओं के चलते किसान उत्साहित है, खास बात है कि धान खरीदी 20 जनवरी तक चलेगी लेकिन इसने इससे पहले ही पिछले साल की खरीदी के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें धान की एमएसपी 2369 रुपये प्रति क्विंटल है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 6 लाख 78 हजार 113 किसानों से 44 लाख 82 हजार 75 मीट्रिक टन धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। उन्होंने बताया है कि इस वर्ष अभी तक पिछले वर्ष की तुलना में 1 लाख 29 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। पिछले वर्ष 43 लाख 52 हजार 905 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल है।

13 जनवरी तक स्लॉट बुक करायें

मंत्री राजपूत ने कहा है कि धान विक्रय के लिए किसान 13 जनवरी तक स्लॉट बुक करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि निर्धारित समय पर स्लॉट बुक जरूर करा लें। धान की खरीदी 20 जनवरी 2026 तक की जायेगी। किसानों को 6942 करोड़ रूपये से अधिक राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।

8 लाख 59 हजार 916 किसानों ने कराया है पंजीयन

उल्लेखनीय है कि धान विक्रय के लिये 8 लाख 59 हजार 916 किसानों ने पंजीयन कराया है। एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के लिये विभिन्न जिलों में 1436 केन्द्र बनाये गये हैं। क्रय की गयी धान की 75.3 प्रतिशत मात्रा 33 लाख 75 हजार 109 मीट्रिक टन का परिवहन किया जा चुका है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews