
MP Congress : मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने डॉ मोहन यादव सरकार पर बड़ा हमला किया है, उन्होंने आज मीडिया से बात करते हुए गुना बस हादसे पर सरकार की कार्रवाई को दिखावा बताते हुए तंज कहा कि ये शिवराज सरकार के अधिकारियों को हटाना चाहते हैं इस एक्शन का करप्शन को कोई रिश्ता नहीं है, करप्शन तो जड़ों में घुस गया है।
भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज मीडिया से बात करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आड़े हाथ लिया, उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी नागरिक नहीं है जो बिना रिश्वत के कोई ककाम रा सकता है, आज किसी भी विभाग में कोई पारदर्शी व्यवस्था नहीं है, हर जगह पैसा देकर काम होता है क्योंकि भ्रष्टाचार आज जड़ों में घुस गया है।
गुना बस हादसे का स्वागत किया लेकिन दिखावा कहा
गुना बस हादसे पर सरकार के एक्शन का स्वागत करते हुए पीसीसी चीफ ने तंज भी कसा, उन्होंने कहा कि इसका करप्शन से कोई रिश्ता नहीं है, ये शिवराज सरकार के समय के अधिकारियों को वहां से हटाने का एक्शन है जो दिखावा है इसका ट्रांसफर से रिश्ता है।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव से की ये मांग
जीतू पटवारी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से कहना चाहता हूँ कि यदि आप सच में करप्शन के खिलाफ हैं तो सबसे पहले चैक पोस्ट पर बसों और ट्रकों की चैकिंग बंद कराएँ, सड़कों पर बिना फिटनेस दौड़ रहे वाहनों की जाँच कराएँ, एक बार कार्रवाई करने से कुछ नहीं होगा लगातार एक्शन लेना होगा।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी सभी सीमा और मर्यादा पार करते हुये जड़ो तक पहुँच गया है। मध्यप्रदेश का हर नागरिक भ्रष्टाचार का शिकार है।
गुना हादसे के बाद सरकार ने जो कार्रवाई करने का दिखावा किया है दरअसल वो अपने लोगों को ट्रांसपोर्ट विभाग में पदस्थ करने की चाल का हिस्सा है।
इसके… pic.twitter.com/9lrZqXL2GT
— MP Congress (@INCMP) January 1, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

