MP Police विभाग ने जारी की 598 ASI की फिट लिस्ट, जल्दी होंगे प्रमोशन के आदेश

PHQ Bhopal

ASI To Acting SI Fit List from MP Police : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग  पदोन्नति को लेकर एक्टिव है, पुलिस मुख्यालय ने पिछले दिनों सब इंस्पेक्टर से कार्यवाहक इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति के लिए  फिट लिस्ट जारी की थी अब पीएचक्यू  ने 598 एएसआई की फित्लिस्ट जारी की है इन्हें कार्यवाहक सब इंस्पेक्टर्स  बनाया जायेगा , उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही प्रमोशन सूची जारी हो जाएगी।

PHQ भोपाल ने जारी की 598 ASI की फिट लिस्ट 

मप्र पुलिस मुख्यालय ने 598  असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर्स (ASI ) की एक फिट लिस्ट जारी की है अब विभाग इनमें से ही आवश्यकता के हिसाब से कार्यवाहक सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति करेगा, आदेश में कहा गया है कि इस उपयुक्तता सूची में लाये गए उप निरीक्षकों में से यदि किसी के विरुद्ध कोई विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण हो या कोई वेतनवृद्धि रोकने संबंधी सजा प्रभावशील हो तो ऐसे उप निरीक्षकों के संबंध में तत्काल पुलिस मुख्यालय को बताएं।

पिछले महीने PHQ ने जारी की थी 465 SI की फिट लिस्ट 

आपको बता दें कि सीएम डॉ मोहन यादव ने शपथ ग्रहण करने के बाद ही पुलिस विभाग में पदोन्नति को लेकर कड़े निर्देश दिए थे, उसके बाद से ही पुलिस मुख्यालय एक्टिव है पिछले महीने 28 दिसंबर को PHQ ने 465 SI की फिट लिस्ट जारी की थी जिन्हें  कार्यवाहक इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत करने के लिए फिट यानि उपयुक्त पाया था इन्हीं में से इस समय प्रमोशन किये जा रहे है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews