MP Politics: उमा भारती के बयान से हलचल तेज, कांग्रेस का समर्थन, क्या है सियासी मायने?

उमा भारती

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उमा भारती का कहना है कि सरकार मैं बनाती हूं, चलाता कोई और है। वही उन्होंने 2024 में लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Elections) लड़ने का भी दावा किया है।उमा के इन बयानों ने एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में वापसी के संकेत दिए हैं।इधर, कांग्रेस ने भी मौके का फायदा उठाकर मुद्दे को लपक लिया है और उमा भारती के समर्थन में उतर आई है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, पेंशनरों को होगा लाभ, कलेक्टरों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

आज छतरपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का दर्द छलक पड़ा। उमा ने कहा कि सरकार मैं बनाती हूं, चलाता कोई और है। मेरे साथ यह सुखद संयोग होता रहा है।वही केन-बेतवा परियोजना (Ken-Betwa Project)का जिक्र करते हुए कहा कि योजनाएं लाती मैं हूं और कोई मेरा नाम नहीं लेता।जब ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना की आधारशिला रखी गई थी, तब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी और मैं भाजपा से बाहर थी, तभी भी ना तो कांग्रेस ने और ना ही भाजपा ने उनका नाम लिया। अब अगर केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी तो उन्हें प्रोटोकॉल के तहत मंच पर जगह भी नहीं मिलेगी, क्योंकि वह न तो सांसद हैं और न ही विधायक हैं।

यह भी पढ़े.. जल्द होगी यूक्रेन में फंसे MP के छात्रों की वापसी, गृह मंत्री बोले-CM खुद कर रहे मॉनिटरिंग

उमा ने अपना दर्द छुपाते हुए कहा कि इस वजह से पहले ही मैं कह रही हूं कि प्रोजेक्ट लागू हो गया, मैं इसमें ही खुश हूं। लेकिन उन्होनें यह भी दावा किया कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, हालांकि कौन से क्षेत्र से लड़ेंगी के जवाब को टाल दिया और कहा कि मैंने कहा था कि मैं 2019 का चुनाव नहीं लडूंगी, लेकिन यह कभी नहीं कहा कि मैं आगे कोई चुनाव नहीं लडूंगी।उमा के इस बयान ने साफ कर दिया है कि वे आगे भी राजनीति में बनी रहेंगी और उनका वनवास खत्म हो गया है। उमा के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। इधर, उमा के बयान ने बीजेपी में हलचल मचा दी है।

कांग्रेस का समर्थन

उमा भारती के इस बयान को कांग्रेस ने लपका लिया है और बीजेपी पर हमले बोल रही है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि एक योग्य, जुझारू, दमदार नेता उमा भारती जी का सामयिक दर्द स्वाभाविक, पहले षड्यंत्रपूर्वक CM पद से हटवाया,केंद्रीय राजनीति में भेजा, लोकसभा का टिकिट भी काटा, अब मप्र में भी पैर जमाने नहीं दे रहे हैं!इतने भयभीत क्यों? फसल बोए कौन काटे कौन??

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews