जल्द होगी यूक्रेन में फंसे MP के छात्रों की वापसी, गृह मंत्री बोले-CM खुद कर रहे मॉनिटरिंग

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। रूस और यूक्रेन  (Russia and Ukraine) के बीच तनाव लगातार जारी है, दोनों देशों के बीच कभी भी युद्द शुरू हो सकता है, हालांकि दोनों पक्षों से चर्चाओं का दौर जारी है, ताकी कोई हमला ना हो। इसी बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों (MP students trapped in Ukraine) को जल्द ही स वापस लाया जाएगा, इसके लिए खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मॉनिटिरिंग कर रहे है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बादल छाने के आसार, जानें जिलों का हाल

आज मीडिया से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra)  ने बताया कि यूक्रेन में रह रहे मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स को वापस लाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) जी स्वयं इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। केंद्र ‌सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है।वही केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कह चुके है मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है, जल्द ही सभी भारतीयों को सुरक्षित भारत लाया जाएगा।

इधर, छतरपुर के एक परिवार ने भी मप्र सरकार (MP Government) से अपने बेटे की वापसी के लिए गुहार लगाई है। नए मोहल्ले के रहने वाले मुस्ताक खान के छोटे बेटे आसिफ खान यूक्रेन में ओडिशा नैशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा MBBS की पढ़ाई कर रहे है। इस साल उनका लास्ट सेमेस्टर है, लेकिन युद्ध के हालातों ने परिवार को चिंता में डाल दिया है, वे लगातार अपने बेटे से वीडियो कॉल पर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और सरकार से गुहार लगा रहे है कि सकुशल उनके बेटे की भारत वापसी कराई जाए।

यह भी पढ़े.. नरोत्तम मिश्रा बोले-2023 विस चुनाव कमलनाथ का आखिरी चुनाव, दिग्विजय पर कसा तंज

बता दे कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों में मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और रीवा समेत कई जिलों के छात्र भी फंसे हुए है और सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगा रहे है।मध्य प्रदेश के करीब 100 छात्र इसमें शामिल है, जिसमें से 60 तो इंदौर के है। भारत आने वाली फ्लाइट्स के दाम 3 से 4 गुना महंगे हो गए है और स्टूडेंट्स अब सरकार से एयरलिफ्ट की मांग कर रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews