मध्य प्रदेश में अब तक 31.1 इंच बारिश हुई, 31 जिले अब भी पीछे, अगले 4 दिन रीवा-शहडोल संभाग में तेज बारिश के आसार

MP Weather Update Today: जून से अबतक पूर्वी मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश हुई लेकिन पश्चिमी हिस्से में पानी कम गिरा है। 55 जिलों में से 31 जिले अभी भी पीछे बने हुए हैं। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक रीवा-शहडोल संभाग में तेज बारिश की संभावना जताई है।
MP weather

मानसून के कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर थम गया है। हालांकि 10-11 सितंबर तक मध्य प्रदेश में बादल छाने का साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। इस दौरान रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन-चार दिन पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है। दक्षिण और पश्चिम हिस्से में बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम है। 12 सितंबर के बाद एक नई मौसम प्रणाली के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में फिर बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने 10 सितंबर तक रीवा, पन्ना, सतना, सीधी, सिंगरौलीऔर शहडोल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। वर्तमान में मध्य यूपी पर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है और मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है।

मध्य प्रदेश में कोटे से 6 % कम पानी गिरा, पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश

  • मध्य प्रदेश में 1 जून से 7 सितंबर 2026 तक सामान्य से 31.1 इंच बारिश हो चुकी है, जबकी अबतक 33.1 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 2 इंच यानि 6% बारिश कम हुई है।
  • जून से अबतक पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 1% अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% कम पानी गिरा है। सबसे अधिक मऊगंज में 53 इंच और सबसे कम आलीराजपुर में सिर्फ 13.6 इंच बारिश हुई है।
  • प्रदेश के 31 जिले अब भी बारिश के आंकड़ों में पीछे हैं। इस अवधि में सिर्फ भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी, निवाड़ी, मैहर, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज और उमरिया में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।
  • उमरिया, अनूपपुर, आगर-मालवा, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, ग्वालियर, गुना, दतिया, खरगोन और बुरहानपुर में भी अच्छी बारिश हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews