MP School : 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 3 फरवरी को होगा पहला पेपर

कक्षा 9वीं में गणित विषय की परीक्षा विद्यार्थियों द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल के नामांकन में चयनित Standard गणित / Basic गणित के अनुसार आयोजित की जाए
MP School

MP School : लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है, 9वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी जबकि 11वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी, टाइम टेबल के मुताबिक 9वीं की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होंगी और 11वीं की परीक्षाएं 2 बजे से 5 बजे तक होंगी।

आदेश में कहा गया है कि 9वीं की प्रायोगिक परीक्षाएँ 05 फरवरी2025 से 22 फरवरी 2025 के बीच प्राचार्य अपनी सुविधानुसार आयोजित करें। 11वीं की प्रायोगिक परीक्षाएँ 01 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 के बीच प्राचार्य अपनी सुविधानुसार आयोजित करें। संबंधित शिक्षा अधिकारी इस कार्यक्रम को नोट कर लें कि परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएँ यथावत् कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होंगी।

विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व  प्रश्नपत्र वितरित किए जाएँ

लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश में कहा गया है कि विद्यालय में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में दोपहर 9:30 बजे पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में दोपहर 9:45 बजे के पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी क प्रवेश न दिया जाए। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के पूर्व (दोपहर 9:50 बजे) विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व (दोपहर 9:55 बजे) प्रश्नपत्र वितरित किए जाएँ।

11वीं के परीक्षार्थियों के लिए ये निर्देश 

11वीं की परीक्षा के लिए विद्यालय में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में दोपहर 1:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 1:45 बजे के पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश न दिया जाए। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के पूर्व (प्रातः 1:50 बजे) विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व (प्रातः 1:55 बजे) प्रश्नपत्र वितरित किए जाएँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews