MP Board 5th 8th Result: जारी हुआ रिजल्ट, कक्षा 5वीं में 95.14% और 8वी में 93.83% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

MP SCHOOL 5th 8th RESULT: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 5वीं और 8वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना समग्र आईडी या रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
WB 10th Result 2026

कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बुधवार (25 मार्च 2026) 1 बजे परीक्षा परिणाम घो‍षित कर दिए है। छात्र और अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर रोल नंबर या समग्र आईडी के माध्यम से रिजल्ट देख सकते है। साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का छात्रवार परिणाम भी देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक भी क्यूआर कोड़ के माध्यम से उपलब्ध करवाया है।

इस बार कक्षा 5वी और 8वीं में 17 लाख छात्र पास हुए हैं। 5वीं का 95.14 प्रतिशत और 8वीं का 93.83 प्रतिशत रिजल्ट रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.98% तो छात्रों का 92.74% दर्ज किया गया। कक्षा 5वीं के परिणामों में शहडोल संभाग अव्वल रहा और जिलों में नरसिंहपुर ने बाजी मारी। इसके अलावा डिंडोरी, बालाघाट, झाबुआ और अलीराजपुर जैसे जिले भी टॉप सूची में शामिल रहे। कक्षा 8वीं में इंदौर संभाग और जिलों में नरसिंहपुर शीर्ष स्थान पर रहा। अलीराजपुर, डिंडोरी और झाबुआ जैसे जिलों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। प्राइवेट स्कूल से सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतर रहा।

कक्षा 5वीं में टॉप 10 जिले:  नरसिंहपुर, डिंडोरी, बालाघाट, झाबुआ, अलीराजपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, इंदौर और बडवानी जिले रहे।

कक्षा 8वीं में टॉप 10 जिले :  नरसिंहपुर, अलीराजपुर, डिंडोरी, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, बडवानी, और मंडला रहे।

फरवरी में हुई थी परीक्षा, 23 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल

  • कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर फरवरी महीने में आयोजित की गई थी। 5वीं की परीक्षा 20 से 26 फरवरी तक और कक्षा 8वीं की परीक्षा 20 से 28 फरवरी तक सम्पन्न हुई। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक रखा गया था। इस वर्ष परीक्षा में प्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के लगभग 23 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।
  • इसमें कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हज़ार से अधिक छात्र शामिल हुए थे। प्रदेश में लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में 1 लाख 10 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।

पास होने के लिए 33 प्रतिश मार्क्स जरूरी

छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) होता है, तो उसे रिजल्ट के बाद आयोजित होने वाली ‘विशेष परीक्षा’ में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने पर छात्र को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखें रिजल्ट के बाद घोषित की जाएंगी।

MP Board : मार्कशीट में होगी ये जानकारी

रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूल से मिलनी वाली मार्कशीट पर छात्रों को रोल नंबर, पिता-माता का नाम, विषय का नाम, थ्योरी के मार्क्स , प्रैक्टिकल के मार्क्स , विषयवार अंक, कुल अंक, प्रतिशत, रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट) और डिवीजन की जानकारी मिलेगी।

MP Board 5th 8th Result 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1. RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर (Roll No) या समग्र आईडी (Samagra ID) दर्ज करें।
स्टेप 4. कैप्चा कोड भरें और ‘Show’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews