MP School : विद्यार्थियों के लिए राहतभरी खबर, मई-जून में डेढ़ महीने बंद रहेंगे स्कूल, देखें अवकाश की पूरी लिस्ट

ग्रीष्मकालीन अवकाश यानि गर्मी की छुट्टियों का इन्तजार बच्चों के साथ साथ उनके पेरेंट्स को भी रहता है क्योंकि बहुत से लोग ठंडी जगह पर विकेशन इंजॉय करने जाते हैं, पुराने समय में गर्मी की छुट्टी मामा के घर या फिर बुआ के घर जाने का एक सुनहरा अवसर होता था, अब स्कूल के बच्चे कुछ ऐसे ही प्रोग्राम बनाकर छुट्टियों का आनंद उठाएंगे
School Holiday

MP School : मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है, शासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है, आदेश के मुताबिक 1 मई से 15 जून तक बच्चों की छुट्टी रहेगी, जबकि शिक्षकों के लिए 1 मई से 31 मई तक ही अवकाश रहेगा उन्हें 1 जून से स्कूल जाना होगा।

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने आज स्कूलों के लिए अवकाश की घोषणा कर दी इसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश, दशहरा-दीपावली अवकाश और शीतकालीन अवकाश शामिल हैं, शासन के आदेश में बताया गया है कि इन अवकाशों के दौरान कितने दिन बंद रहेंगे।

गर्मी में बच्चों की होती है परेशानी 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मई और जून के महीने तीखी गर्मी वाले होते हैं इस दौरान विद्यार्थियों खासकर छोटे बच्चों को स्कूल जाना बहुत कष्टकारी  होता है इसलिए शासन पहले ही विद्यार्थियों के हित में इस तरह के निर्णय ले लेता है जिससे बच्चों की सेहत पर कोई विपरीत असर ना हो, हालाँकि इस बार अप्रैल से ही तेज गर्मी पड़ने लगी है ऐसी स्थिति में मौसम को देखते हुए जिलों के कलेक्टर अपने विवेक से स्कूल संचालन के समय में परिवर्तन का अधिकार रखते हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग ने घोषित किये ग्रीष्मकालीन अवकाश  

स्कूल शिक्षा विभाग ने जो छुट्टियाँ घोषित की है उसके मुताबिक 1 मई से 15 जून तक प्रदेश के स्कूल विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे यानि स्टूडेंट्स के लिए डेढ़ महीने का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा जबकि टीचर्स के लिए ये अवकाश घटकर एक महीने का होगा उन्हें 1 जून से स्कूल आना होगा।

दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश भी घोषित 

राज्य शासन के आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक रहेगा, दीपावली अवकाश 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक रहेगा और शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक रहेगा, ये सभी अवकाश विद्यार्थियों और शिक्षको के लिए समन रूप से लागू होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews