MP School 2021: कक्षा 1 से 8वीं के लिए Whatsapp पर आएगी शिक्षण सामग्री, ऐसे होगा मूल्यांकन

emrs admission 2022-23

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 1 अप्रैल से भले ही कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों (School Student) का नया शैक्षणिक सत्र शुरु नही हो पाया हो, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) के फैसले के बाद Doordarhanऔर Radio पर शैक्षणिक कार्यक्रम दोबारा शुरु हो गए है। इस दौरान शिक्षण सामग्री वाट्सएप पर भेजी जाएगी और इसी आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों (Collectors) को निर्देश जारी कर दिए गए है।

MP: कक्षा 1 से 8वीं को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, कलेक्टरों को निर्देश जारी

दरअसल, मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रही कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते  राज्य शासन (MP Government) ने कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल 15 अप्रैल तक बंद करने का फैसला लिया है। लेकिन छात्रों की पढ़ाई पर असर ना पड़े इसके लिए  दूरदर्शन और रेडियो पर शैक्षणिक कार्यक्रम दोबारा से शुरु करने का फैसला लिया है। 1 अप्रैल से यह शैक्षणिक गतिविधियाँ रेडियो पर प्रातः 10 से 11 और सांय 5 से 5:30 बजे तक और दूरदर्शन पर दोपहर 12 से 01:30 बजे तक संचालित हो रहे है।

आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत ने अप्रैल माह में शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा पहली से 8वीं के विद्यार्थियों के लिए 1 अप्रैल से पूर्वानुसार दूरदर्शन और रेडियो पर शैक्षणिक कार्यक्रम का प्रसारण शुरु हो गया हैं।दूरदर्शन पर कक्षा 6वीं से 8वीं के लिए विज्ञान,गणित एवं सामाजिक विज्ञान विषय आधारित शिक्षण कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। रेडियो पर कक्षा पहली से 8वीं के लिए पाठ्यपुस्तक आधारित हिंदी, गणित, अंग्रेजी विषयों में और शाम प्रसारण में खेल जैसे विषयों पर कार्यक्रम प्रसारित होंगे।

यह भी पढ़े.. MP School: बंद होने की कगार पर निजी स्कूल, सीएम शिवराज से बड़ी मांग

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दूरदर्शन पर कक्षा छठवीं से आठवीं के लिए विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान में विषय आधारित शिक्षण कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। इसी प्रकार रेडियो पर कक्षा पहली से आठवीं के लिए पाठ्यपुस्तक आधारित हिंदी, गणित, अंग्रेजी विषयों में और सांयकालीन प्रसारण में खेल, योग, कला, म्यूजिक, यातायात नियम जैसे विषयों पर कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि DigiLEP ( डिजिटल लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम) के अंतर्गत कक्षा 1और 2 के पाठ्यपुस्तक आधारित वीडियो तथा कक्षा 3 से 8वीं के लिए दक्षता उन्नयन गतिविधि आधारित वीडियो प्रतिदिन व्हाट्सएप (Whatsapp) ग्रुप के माध्यम से शिक्षकों (Teacher), पालकों और विद्यार्थियों को उपलब्ध (Online Classes) कराए जाएंगे। शिक्षकों के द्वारा इन वीडियो पर क्विज, प्रश्न आदि से सीखे गए विषयों के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

school school

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews