MP खेल पुरस्कार 2022:16 अगस्त से पहले करें आवेदन, ये रहेंगे नियम, जानें कितनी मिलेगी राशि?

MP Sports Awards 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। वर्ष 2022 के सर्वोच्च खेल पुरस्कार एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, लाइफ़टाइम अचीवमेंट एवं स्वर्गीय प्रभाष जोशी पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है।आवेदन विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक अथवा सीधे http://anudan.dsywmp.gov.in पर भी किये जा सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP News: लापरवाही पर एक्शन, शिक्षक समेत 4 निलंबित, एक दर्जन से ज्यादा को नोटिस

खेल और युवा कल्याण विभाग के नवीन पुरस्कार नियम 2021 के अनुसार विगत 5 वर्षों (एक अप्रैल 2017-31 मार्च 2022) में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साहसिक खेल (समुद्र, ज़मीन एवं वायु आधारित) के खिलाड़ियों को विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार दिये जायेंगे।खेल पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के “अनुदान” ऐप पर किए जा सकते हैं। आवेदन विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक अथवा सीधे http://anudan.dsywmp.gov.in पर भी किये जा सकते हैं।

आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी प्रति जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो के साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेखों की छाया प्रति संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय/संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल में 16 अगस्त तक जमा कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़े.. MP नगरीय निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE : फेज 1 के 133 नगरीय निकायों में आज आएंगे परिणाम, मतगणना की तैयारी पूरी, 9 बजे से काउंटिंग, जानें पल-पल की अपडेट

सर्वोच्च राज्य खेल पुरस्कार एकलव्य में 15 खिलाड़ियों को एक-एक लाख रूपये दिए जाएंगे। विक्रम पुरस्कार 12 खिलाड़ियों को 2-2 लाख रूपये, विश्वामित्र पुरस्कार तीन प्रशिक्षकों को 2-2 लाख रुपये, मलखंब खेल के लिए दिए जाने वाले स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार के लिए 2 लाख रूपये तथा लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए दो लाख रूपये का पुरस्कार निर्धारित है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews