MP Teacher Recruitment : 17 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन भर्ती, 18000 पदों पर होगी भर्ती, विभाग का आदेश जारी

teacher NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। एमपी शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी किया है। इसके तहत प्राथमिक शिक्षक के लिए ऑनलाइन भर्ती 17 नवंबर से शुरू होगी । इस भर्ती प्रक्रिया संबंधी समस्त विवरण 31 अक्टूबर से पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा।

यह भी पढ़े..MP School : निजी स्कूलों के लिए बड़ी खबर, 116 करोड़ की राशि जारी, 22 जिलों को मिलेगा लाभ, कलेक्टरों को निर्देश जारी

दरअसल, एमपी स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों के नियोजन के संबंध में आदेश जारी कर दिए है। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों के नियोजन के संबंध में आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़े..CG Weather: दिवाली से पहले बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, छाएंगे बादल, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

प्राथमिक शिक्षक के लिए ऑनलाइन भर्ती की प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू की जा रही है। इस ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग), सेवा शर्ते एवं भर्ती नियम 2018 और इन नियमों में समय-समय पर किए गए संशोधनों के अनुसरण में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विस्तृत विवरण, नियम, निर्देश, प्रक्रिया, रिक्तियाँ, आरक्षण अर्हता आदि समस्त विवरण एमपी ऑनलाइन पोर्टल https://trc.mponline.gov.in पर 31 अक्टूबर से उपलब्ध रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews