MP Teachers Recruitment : शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर बड़ी अपडेट, शाला विकल्प चुनने के लिए तारीख घोषित

MP Teachers Recruitment : शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर बड़ी अपडेट, शाला विकल्प चुनने के लिए तारीख घोषित

MP Teachers Recruitment : मध्य प्रदेश के स्कूलों के लिए चल रही  माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्दी ही पूरी हो जाएगी, लोक शिक्षण संचालनालय ने माध्यमिक शिक्षक के अभ्यर्थियों के लिए शाला विकल्प चयन संबंधी सूचना जारी की है, लोक शिक्षण संचालनालय ने चयनित अभ्यर्थियों से 13 से 16 जनवरी के बीच शाला के विकल्प का चयन करने के लिए कहा है।

लोक शिक्षण संचालनालय ने अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर सूचना पोस्ट करते हुए पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है, इस सूचना के मुताबिक 29 सितम्बर 2022 को माध्यमिक शिक्षक भर्ती (MP Teachers Recruitment) के लिए निकाले गए विज्ञापन के अनुक्रम में शाला विकल्प चयन हेतु अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है।

इस सूचना में स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 विकल्प अथवा किसी विद्शय में 50 से कम रिक्तियां होने पर समस्त रिक्तियों का चयन करना अनिवार्य होगा, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक से अधिक शाला विकल्पों का चयन करें।

ध्यान रहे समय अवधि (13 जनवरी से 16 जनवरी के बीच ) में शाला का विकल्प चयन नहीं करने पर अथवा सम्बंधित द्वारा चयनित शालाएं सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवंटित नहीं हो पाने पर उपलब्ध रिक्तियों में से विभागीय प्राथमिकता के आधार पर शाला का आवंटन किया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews