MP Transfer : ADG जयदीप प्रसाद प्रभारी महानिदेशक लोकायुक्त संगठन नियुक्त, शासन ने 15 IPS के किये तबादले, देखें लिस्ट

1996 बैच के अधिकारी योगेश चौधरी को एडीजीपी  विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन मप्र भोपाल से एडीजीपी प्रबंध पीएच क्यू भोपाल पदस्थ किया हैं उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस ली गई हैं।
IPS

MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 15 अधिकरियों के तबादला आदेश जारी किये हैं सीनियर आईपीएस अधिकारी और नए आईपीएस अधिकारी दोनों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, गृह विभाग द्वारा जारी लिस्ट में कुल 15 आईपीएस अधिकारियों के नाम है जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया गया है।

इन दो सीनियर IPS अधिकारियों का भी तबादला 

तबादला सूची में सबसे ऊपर नाम 1995 बैच के अधिकारी एडीजी जयदीप प्रसाद का नाम है उन्हें एडीजीपी गुप्तवार्ता पीएचक्यू भोपाल से प्रभारी महानिदेशक/एडीजीपी विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन मप्र भोपाल  नियुक्त किया है उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपी गई हैं वहीं 1996 बैच के अधिकारी योगेश चौधरी को एडीजीपी  विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन मप्र भोपाल से एडीजीपी प्रबंध पीएच क्यू भोपाल पदस्थ किया हैं उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस ली गई हैं।

2012 से 2022 बैच के IPS अधिकारियों के नाम लिस्ट में शामिल    

गह विभाग द्वारा जारी सूची में 2012 की अधिकारी श्रद्धा तिवारी, 2016 बैच के संजय कुमार अग्रवाल, 2020 की सोनाक्षी सक्सेना, षियाज़ केएम, मयूर खंडेलवाल, आनंद कलादगी, कृष्ण लालचंदानी और 2022 बैच के अधिकारी ओम प्रकाश, सर्वप्रिय सिन्हा, राहुल देशमुख, आदित्य पटले, करणदीप और अनु बेनीवाल के नाम शामिल हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews