
MP Transfer : लोकसभा चुनावों की तारीखों का कल दिन में ऐलान हो जायेगा, इस आशय की जानकारी चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर आज सुबह दी है, इस सूचना के बाद मप्र शासन आचार संहिता लगने से पहले प्रशासनिक कार्य सुविधा की द्रष्टि से अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर रही है ।
आईपीएस की तबादला सूची में 47 अधिकारियों के नाम शामिल
शासन ने कल 14 मार्च की देश शाम IAS अधिकारियों, राज्य प्रशानिक सेवा अधिकारियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की और आज शासन में IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी , गृह विभाग द्वारा जारी इस सूची में 47 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।


लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

