MP Transfer : शासन ने आबकारी उप निरीक्षकों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

transfer news

MP Transfer : मध्य प्रदेश में अभी तबादलों का दौर जारी है, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले राज्य सरकार अधिकारियों के तबादलों के क्रम को पूरा कर लेना चाहती है इसी क्रम में लगातार तबादला आदेश जारी किये जा रहे हैं, आज वाणिज्यिक कर विभाग ने तबादला आदेश जारी किया है।

वाणिज्यिक कर विभाग ने आज आबकारी उप निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किया, शासन ने प्रशासकीय आधार पर 19 उप निरीक्षकों को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया है, विभाग ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होने की बात भी आदेश में लिखी है।

19 उपनिरीक्षकों का तबादला आदेश जारी 

वाणिज्यिक कर विभाग के आदेश में मनीष द्विवेदी को ग्वालियर से भोपाल,  कमलेश सोलंकी को नीमच से इंदौर, श्रीमती अभिलाषा आनंद वर्मा को बुरहानपुर से बड़वानी, नितिन आशापुरे को इंदौर से धार, संजय सिंह वर्मा को शिवपुरी से अशोकनगर, लल्लू राम  करोसिया को अशोकनगर से गुना, राजेन्द्र सिंह गरवाल को नीमच से मंदसौर, शेर सिंह मोरे को खंडवा से बुरहानपुर, सुरेश सिंह रघुवंशी को आगर मालवा से अशोकनगर, संजय कवारे को अलीराजपुर से नीमच, श्रीमती प्रियंका रानी चौरसिया को छतरपुर से अगर मालवा, त्रिअम्बिका शर्मा को अशोकनगर से इंदौर, रिनू भिंडे को अलीराजपुर से धार, विकास दत्त शर्मा को बुरहानपुर से खंडवा, राजश्री खन्ना को इंदौर से अलीराजपुर, तृप्ति आर्य को अलीराजपुर से खरगौन, श्रीमती सुदर्शना काले को इंदौर से उज्जैन, श्रीमती शिल्पा स्वर्णकार को सीधी से जबलपुर और श्रीमती निमिषा परमार को उज्जैन से शाजापुर पसद्थ किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews