MP Transfer : नगरीय विकास एवं आवास विभाग में तबादले, CMO सहित अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश शासन ने नगरीय निकायों में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किये है
Transfer

Transfer

MP Transfer : प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से सरकार अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी करती है इसी क्रम में एक बार शासन ने तबादला सूची जारी की है, इस बार नगरीय विकास एवं आवास विभाग में तबादले हुए हैं।

मध्य प्रदेश शासन ने नगरीय निकायों में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किये है, आदेश में 3 मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एक उप यंत्री और एक राजस्व उप निरीक्षक के नाम शामिल हैं।

मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के Transfer 

शासन ने नगर पालिका परिषद् जैतवार जिला सतना में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी निधि सिंह राजपूत को बैकुंठपुर जिला रीवा पदस्थ किया है , नगर पालिका परिषद् पसान जिला अनुपपुर में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक आर्मो को नौरोजाबाद जिला अनुपपुर पदस्थ किया है वहीं  नगर पालिका परिषद् नौरोजाबाद जिला अनुपपुर में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह को पसान जिला अनुपपुर भेजा है।

इन अधिकारी कर्मचारियों को भी इधर से उधर किया 

इसी तरह शासन ने नगर परिषद् मिहोना जिला भिंड में पदस्थ राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् गोहद जिला भिंड पदस्थ किया है, वहीं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् गोहद जिला भिंड में पदस्थ सहायक ग्रेड 1 प्रीतम मांझी को मूल पद पर नगर पालिका परिषद् भिंड भेजा है और नगर पालिका परिषद् टीकमगढ़ में पदस्थ उप यंत्री दीपक विश्वकर्मा को नगर पालिका परिषद् वारासिवनी जिला बालाघाट पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews