
MP Transfer : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार लगायत तबला आदेश जारी कर रही है, आज सोमवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल ने उप निरीक्षकों यानि SI के तबादलों की सूची जारी की है।
तीन सूची में 49 उप निरीक्षकों के नाम
उप निरीक्षकों की तीन अलग अलग तबादला सूची सोमवार शाम जरी की गई जिसमें पीएचक्यू ने 49 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है , खास बात ये है कि ये सभी ट्रांसफर अधिकारियों के स्वयं के व्यय के आधार पर किये गए हैं, सभी को एक निश्चित समयाविधि में नवीन पदस्थापना वाले जिले में ज्वाइन करना होगा ।



लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

