MP Transfer : इस IAS को सौंपी निवाड़ी कलेक्टर की जिम्मेदारी, जानें तरुण भटनागर को कहां भेजा

MP Transfer : इस IAS को सौंपी निवाड़ी कलेक्टर की जिम्मेदारी, जानें तरुण भटनागर को कहां भेजा

MP Transfer : शासन ने निवाड़ी जिले की जिम्मेदारी 2014 बैच के IAS अधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा को सौंपी है, अभी वे डिंडोरी जिले में ADM के रूप में पदस्थ है, वहीं कल सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा हटाये गए  निवाड़ी कलेक्टर 2012 बैच के IAS अधिकारी तरुण भटनागर को मंत्रालय में उप सचिव (MP IAS Transfer) बनाया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल बुधवार को निवाड़ी जिले के दौरे पर थे, वे गढ़कुंडार महोत्सव में शामिल होने गए थे, इसी दौरान मंच से सीएम ने कहा कि एक तरफ डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा हैं जो दिन रात काम करते हैं और दूसरी तरफ निवाड़ी कलेक्टर है तरुण भटनागर, जिन्होंने अपेक्षाओं के अनुरूप काम नहीं किया, मुझे उनकी जमीन संबंधी शिकायतें मिली हैं इसलिए उन्हें तत्काल निवाड़ी से हटाने के आदेश देता हूँ।

गौरतलब है कि शिवराज पिछले कई दिनों से मंच से कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों को निलंबित करने और उन्हें उस जिले से हटाने के आदेश दे रहे हैं लेकिन एक कलेक्टर को इस तरह पहली बार हटाया है, उन्होंने ये भी कहा कि मैं किसी को अपमानित नहीं करता हूँ लेकिन लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करूंगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews