MP Transfer : राज्य शासन ने CMO के तबादले किये, यहाँ देखें लिस्ट

MP Transfer : राज्य शासन ने  CMO के तबादले किये, यहाँ देखें लिस्ट

MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन ने एक तबादला सूची जारी कर नगर पालिका के CMO के तबादले किये हैं, सूची में तीन अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है वे 7 कार्य दिवस में नवीन पदस्थापना वाली जगह पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत नगर पालिका परिषद् अलीराजपुर में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरदास सैनानी को धार जिले की नगर परिषद् धरमपुरी का सीएमओ बनाया गया है, नगर पालिका परिषद् टीकमगढ़ में पदस्थ सीएमओ श्रीमती गीता मांझी को भिंड जिले की मौ नगर परिषद् का CMO बनाया गया है वहीं झाबुआ जिले की रानापुर नगर परिषद् के मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश गोले को खरगोन जिले की कसरावद नगर परिषद् का मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews