MP Transfer : राज्य शासन ने आबकारी अधिकारियों के तबादले किये, यहां देखें लिस्ट

MP Transfer : राज्य शासन ने आबकारी अधिकारियों के तबादले किये, यहां देखें लिस्ट

MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन ने आबकारी अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने 5 जिला आबकारी अधिकारियों को नई जगह पदस्थ किया है। इनमें से कुछ अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर और कुछ अधिकारियों को स्वयं के व्यय पर ट्रांसफर किया गया है।

तबादला आदेश में प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त रायसेन दीपम रायुचरा को प्रभारी सहायक आयुक्त भोपाल,  प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल राकेश कुर्मी को कार्यालय आबकारी आयुक्त मुख्यालय ग्वालियर, जिला आबकारी अधिकारी नरसिंहपुर अमृता जैन को कार्यालय राज्य स्तरीय उड़न दस्ता भोपाल, जिला आबकारी अधिकारी सीहोर कीर्ति दुबे को कार्यालय उपायुक्त संभागीय उड़न दस्ता रीवा, कार्यालय राज्य स्तरीय उड़न दस्ता भोपाल में पदस्थ जिला आबकारी अधिकारी दीपक अवस्थी को प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त सागर पदस्थ किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews