
MP Jail transfer : मप्र में इन दिनों तबादलों का दौर जारी है। राज्य शासन ने आज फिर तबादला आदेश जारी किया है। मप्र जेल विभाग ने आदेश जारी करते हुए तीन जिला अधीक्षक स्तर के तीन अधिकारियों को इधर से उधर किया है। मप्र जेल विभाग के अपर सचिव ललित दाहिमा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में अधीक्षक केंद्रीय जेल, जेल मुख्यालय भोपाल दिनेश कुमार नरगावे को केंद्रीय जेल सागर, जिला जेल अधीक्षक राकेश कुमार भांगरे को केंद्रीय जेल सागर (प्रभार) से अधीक्षक केंद्रीय जेल (प्रभार) और जिला जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू केंद्रीय जेल भोपाल (प्रभार) को अधीक्षक जेल मुख्यालय भोपाल (प्रभार) पदस्थ किया है।

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

