MP Transfer : राज्य शासन ने इस IAS अधिकारी को दी राज्यपाल के उप सचिव की जिम्मेदारी

MP Transfer : राज्य शासन ने इस IAS अधिकारी को दी राज्यपाल के उप सचिव की जिम्मेदारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र शासन ने आज तबादला आदेश (MP Transfer) जारी करते हुए दो IAS (MP IAS Transfer) अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (MP General Administration Department) ने तबादला आदेश जारी करते हुए 2012 बैच के आईएएस अधिकारी एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के उप सचिव स्वरोचिष सोमवंशी को राज्यपाल का उप सचिव बनाकर राजभवन भेजा है वहीं 2012 बैच के ही आईएएस अधिकारी एवं राज्यपाल के उप सचिव धरणेन्द्र कुमार जैन को राजभवन से हटाकर उप सचिव बनाकर मंत्रालय भेजा है।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : IRCTC ने 173 ट्रेन रद्द की, इनमें आपकी बुकिंग तो नहीं?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews