MP Transfer : अनूपपुर जिले को मिला नया SP, राज्य शासन ने इस IPS को दी जिम्मेदारी

MP Transfer : अनूपपुर जिले को मिला नया SP, राज्य शासन ने इस IPS को दी जिम्मेदारी

MP Transfer News : मध्य प्रदेश में अभी तबादले (MP Transfer) जारी हैं, राज्य शासन IAS, IPS, राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों के तबादले आदेश जारी कर रहा है, आज शनिवार को एक सिंगल तबादला आदेश जारी किया गया है। गृह विभाग (MP Home Department ) से जारी किये गए आदेश में IPS अधिकारी जितेंद्र सिंह पवार को अनूपपुर जिले का नया एसपी (IPS Jitendra Singh Pawar new SP Anuppur) बनाया गया है। IPS पवार खरगौन ने एडिशनल एसपी के रूप में पदस्थ थे।

गौरतलब है कि अनूपपुर जिले के एसपी का पद पिछले 19 दिनों से खाली था, आठ नवंबर को शासन ने तत्कालीन एसपी IPS अखिल पटेल को वहां से हटा दिया था, उनको जिले से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच किया गया था इसके पीछे कहा गया था कि अनूपपुर कलेक्टर ने एसपी अखिल पटेल की शिकायत की थी जिसके बाद शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा ने एक रिपोर्ट शासन को भेजी थी जिसमें प्रशासनिक तालमेल के अभाव और कर्मचारियों के साथ सही व्यवहार नहीं किये जाने की बात कही गई थी, जिसके बाद गृह विभाग ने अखिल पटेल का तबादला कर दिया था।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews