केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का MP दौरा, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का MP दौरा, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) 22 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर मध्य  प्रदेश आएंगे।  वे राजधानी भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के कार्यालय से जारी आधिकारिक दौरा (Scindia’s MP tour) कार्यक्रम के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 अप्रैल को सुबह 8:40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट से रवाना होंगे और 10:10 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।  यहां स ईव जहांनुमा रिट्रीट जायेंगे जहाँ विधायक नागेंद्र सिंह की पोती के शादी समारोह में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें – MP के इन जिलों ने बढ़ाया मान, जीता प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड, शिवराज ने कही बड़ी बात

सिंधिया जहांनुमा रिट्रीट से 11:15 बजे निकलकर 11:20 बजे होटल ताज पहुंचेंगे , कुछ देर रुकने के बाद वे 1:20 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे। यहाँ 2:10 बजे निकलकर जम्बूरी मैदान पहुंचेगे और यहाँ आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें – बिजली गुल होते ही CM शिवराज ने आखिर ऐसा क्या कहा- कि ठहाके मारकर हँसे अधिकारी

केंद्रीय मंत्री सिंधिया 4:05 बजे जम्बूरी मैदान से निकलकर 4:25 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और पार्टी मीटिंग में शामिल होंगे। 6:30 बजे भाजपा कार्यालय से निकलकर सिंधिया भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से 7:00 बजे दिल्ली वापस लौट जायेंगे।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त एक्शन : 10,000 रुपये की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

आधिकरिक कार्यक्रम में दिल्ली वापसी के लिए भोपाल एयरपोर्ट से इंदौर एयरपोर्ट होते हुए दिल्ली वापसी का भी रूट दिया गया है इसके तहत सिंधिया इंदौर एयरपोर्ट से रात 10:50 बजे रवाना होकर देर रात 12:20 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews