MP Weather: विदिशा-देवास समेत 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आज कई स्कूलों में छुट्टी घोषित, 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में सोमवार को 22 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी/घंटा रह सकती है। भारी बारिश के चलते भोपाल-डिंडौरी समेत कई जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी घोषित की गई है।
mp Weather Update

मानसून के दोबारा रफ्तार पकड़ ली है, जिसके असर से मध्य प्रदेश में फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार को हुई बारिश से मंडला, डिंडौरी और विदिशा समेत कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर आ गए और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई।

मानसून ट्रफ और निम्न दाब क्षेत्र के चलते सोमवार को 5 जिलों में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज और 17 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 33 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की मानें तो 11 अगस्त के आसपास उत्तर बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास नया चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होगा, जिससे बारिश की गतिविधियां पूरे हफ्ते जारी रह सकती हैं। 12-13 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान बिजली चमकने और 40 किमी प्रति घंटा से तेज हवा चलने की भी संभावना है।

सोमवार को MP में कहां-कहां होगी बारिश

अति भारी वर्षा: विदिशा, सीहोर, राजगढ़, हरदा, देवास।  करीब 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना है।

भारी वर्षा: रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, उज्जैन, शाजापुर, आगरा, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकलां, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, पांढुर्णा

झंझावत, वज्रपात, झोकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा: भोपाल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिगरोली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर

MP में सामान्य से 19% कम बारिश, 48 जिले औसत से पीछे

  • 1 जून से 9 अगस्त 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 19 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
  • अब तक औसतन 17.8 इंच ( 453 मिमी) बारिश हुई है जबकी इस अवधि में 22 इंच ( 560 मिमी) बारिश होनी चाहिए थी।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 20% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 18% कम पानी गिरा है।
  • प्रदेश के 55 में से 48 जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास और खरगोन में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

इन जिलों के स्कूलों में छुट्टी आज

  • राजगढ़ कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में संचालित कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 10 अगस्त 2026 को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिले के CBSE, ICSE एवं मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) सहित सभी संबंधित विद्यालयों पर लागू होगा। अवकाश दिवस के दौरान समस्त शिक्षक एवं अन्य विद्यालयीन कर्मचारी अपने निर्धारित विद्यालयीन समयानुसार विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
  • भोपाल में अत्यधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए भोपाल जिलान्तर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त (MPBSE/CBSE/ICSE/अन्य) विद्यालयों में आज सोमवार को कक्षा नर्सरी से 12वी के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। संबंधित विद्यालयों के संस्था प्रमुखों एवं प्रबंधन को उक्त आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • डिंडौरी में भी जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  • कांवड यात्रा पर सोमवार 10 अगस्त को नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय एवं आशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews