MP Weather: रविवार को रतलाम- मंदसौर समेत कई जिलों में तेज बारिश, भोपाल-इंदौर में रिमझिम का दौर, जानें पूरे हफ्ते का हाल

मध्य प्रदेश में मानसून के एक्टिव रहने के चलते 2 अगस्त को हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
MP Weather update

मानसून के बार-बार कमजोर पड़ने के चलते अबतक मध्य प्रदेश में बारिश का कोटा पूरा नहीं हो पाया है। 40 से ज्यादा जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। अबतक की अवधि में करीब 13 प्रतिशत पानी कम गिरा है। फिलहाल दो दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, लेकिन 4 और 5 अगस्त को मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, 4 अगस्त को छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिलों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं 5 अगस्त को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे लगे इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके साथ एक्टिव मानसून ट्रफ से लगातार नमी मिल रही है और बारिश का दौर जारी है। 4 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और भारी बारिश का दौर चलेगा।

रविवार को रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, नीमच, झाबुआ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। राजगढ़, आलीराजपुर, आगर, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकला में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से 13% कम बारिश

  • 1 जून से 1 अगस्त 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।  अब तक औसतन 15.4 इंच (390.3 मिमी) बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत 17.6 इंच कम है।
  •  ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 43 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। भोपाल-इंदौर समेत केवल 12 जिले ही ऐसे हैं, जहं सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। इसमें देवास में सबसे ज्यादा करीब 29 इंच और आलीराजपुर में सबसे कम 4 इंच ही बरसात हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews