MP Weather: 10 जून के बाद फिर बदलेगा मौसम, 14 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानें कब आएगा मानसून?

mp weather news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार  फिर 10 जून के बाद बदलाव देखने को मिलेगा। 10 जून के बाद ही मानसून की एक्टिविटी बन सकती है। मध्यप्रदेश में 16 जून के बाद ही बारिश आने की संभावना है।एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज रविवार 5 जून 2022 को 14 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।तीन-चार दिन में अरब सागर में मानसूनी हलचल बढ़ने से तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।भोपाल-इंदौर में 16 जून के बाद बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों-अधिकारियों को बड़ा झटका! ऊर्जा मंत्री ने दिए ये निर्देश, उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast ) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान नौगांव में 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।साथ ही दमोह में 44.5 डिग्री, खजुराहो में 45.2, सतना में 44.8 डिग्री, उमरिया में 44.5 डिग्री, गुना में 44.5 डिग्री, ग्वालियर में 45.2 डिग्री,राजगढ़ में 45 डिग्री और खरगोन में 43 डिग्री, रायसेन में 43.4 डिग्री, रतलाम में 43 डिग्री, धार में 41.3 डिग्री, भोपाल में 42.7 डिग्री और बैतूल में 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। वही राजगढ़, ग्वालियर, दतिया, खजुराहों और नौगांव में हीट वेव का असर देखने को मिला । आज रविवार 5 जून 2022 को 14 जिलों ग्वालियर-चंबल संभाग राजगढ़, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, सतना जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास  और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर नागालैंड तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है और अरब सागर में मानसून के शिथिल पड़ने से नमी नही मिल रही हैं, जिसके चलते प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। अगले चार दिन तक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड में पारा और ऊपर जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP: छात्रों के लिए बड़ी खबर, नए सत्र से शुरू होंगे 7 नए मेडिकल कॉलेज, इन जिलों को मिलेगा लाभ

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, इस बार मानसून के एमपी में देरी से पहुंचने के संकेत मिल रहे है है। इंदौर में 18 से 20 जून तक मानसून के पहुंचने सकता है हालांकि 9 जून के बाद शहर में आंधी व तेज हवाओं का असर दिखाई देगा। खंडवा में भी 9 जून तक उत्तरी व पश्चिमी हवा का असर दिखेगा।6-7 जून को महाराष्ट्र के आसपास एक सिस्टम सक्रिय हो सकता है । 15 जून तक प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है।वही ग्वालियर में 12 जून के बाद मानसून पूर्व की बारिश की शुरुवात होगी और 17 जून से वर्षा में तेज गति आएगी। इस बार मानसून 22 से 24 जून के बीच पहुंचने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews