MP: छात्रों के लिए बड़ी खबर, नए सत्र से शुरू होंगे 7 नए मेडिकल कॉलेज, इन जिलों को मिलेगा लाभ

mp news, medical college

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खबर है।नए शैक्षणिक सत्र से प्रदेश में 7 नए मेडिकल कॉलेज खुलने वाले है। इसके लिए जल्द ही कॉलेजों की तरफ से नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC National Medical Commission) को पत्र भेजा जाएगा।खास बात ये है कि इन कॉलेजों को खोलने में 325 करोड़ स्र्पये खर्च होंगे, जिसमें 60% की सहायता भारत सरकार द्वारा की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MPPEB: पुलिस भर्ती परीक्षा पर नई अपडेट, उम्मीदवार को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, पीईबी समेत 3 को नोटिस

जानकारी के अनुसार, नए सत्र से मंडला, श्योपुर, राजगढ़, नीमच,सतना, मंदसौर और सिंगरौली में कुल 7 मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी है। इन कालेजों के भवन तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। तैयारी होने पर नेशनल मेडिकल कमीशन को कॉलेजों द्वारा शुरू करने के लिए आवेदन भेजा जाएगा। अगर ये कॉलेज खुलते है तो इसके बाद प्रदेश में मेडिकल कालेजों की संख्या 20 हो जाएगी और सीटों में भी वृद्धि होगी ।

यह भी पढ़े.. ​SSC Recruitment 2022: 700 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, 13 जून लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

इसके अलाावा एमबीबीएस की 1050 सीटें बढ़ जाएंगी। इन कॉलेजों में एमडी-एमएस कोर्स शुरू होंगे, जिससे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर होगी और आमजन को भी बेहतर और जल्द इलाज मिल सकेगा।बता दे कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में 13 सरकारी मेडिकल कॉलेज है और इन कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 2035 सीटें है। प्रदेश में 9 निजी मेडिकल कॉलेज है और इन कॉलेजों में एमबीबीएस की 1450 सीटें है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews